Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोर ने iPhone के साथ चुराया उर्वशी रौटेला का दिल, ईमेल कर की ऐसी बात

October 20, 2023

चोर ने iPhone के साथ चुराया उर्वशी रौटेला का दिल, ईमेल कर की ऐसी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला का हाल में ही 24 कैरेट गोल्ड का iPhone खो गया था। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थीं। तभी स्टेडियम से एक्ट्रेस का बेशकीमती फोन चोरी हो गया। अब उर्वशी रौतेला को चोर का ईमेल आया है, जहां उसने एक्ट्रेस के आगे एक डिमांड रख दी है। दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस और चोर की ये बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अब उर्वशी रौतेला ने चोरी हुए फोन के बारे में अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें चोर ने एक ईमेल भेजा है। साथ ही फोन लौटाने की एक शर्त भी रखी है। अगर वह उनकी शर्त मान लेंगी तो वह उनका फोन लौटा देगा। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जहां साफ देखा जा सकता है कि चोर ने क्या डिमांड एक्ट्रेस से की है। एक्ट्रेस को ये मेल Groww Traders की ओर से भेजा गया है। इसपर 16 अक्टूबर की तारीख भी है। इस मेल का सब्जेक्ट ही ‘I Have Your Phone’ है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें