Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

उर्वशी रौतेला ने शेयर की अस्पताल की फोटो, फैंस बोले- ‘क्या आई हो ऋषभ पंत से मिलने’

January 6, 2023

उर्वशी रौतेला ने शेयर की अस्पताल की फोटो, फैंस बोले- ‘क्या आई हो ऋषभ पंत से मिलने’

जानी मानी अदाकारा उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की फोटो शेयर की। जिसके बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं के उर्वशी अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने गई थीं। इस बात में कितनी सचाई है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

यूजर्स को पक्का यकीन है उर्वशी ने अस्पताल में क्रिकेटर से मुलाकात की है। कभी ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिलेशनशिप में होने की खबर थी। लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं।

उर्वशी रौतेला के कई पोस्ट से ऐसा लगा भी है कि वे खुद ट्रोल्स को उनके पीछे पड़ने के लिए इनवाइट करती हैं। जैसे अब अस्पताल की फोटो शेयर करने का क्या ही मतलब है? वो भी उस अस्पताल की जहां क्रिकेटर पंत को एडमिट किया गया है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर शेयर करने को लोग यूजर्स इसे चीप पब्लिसिटी बता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें