Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Film ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आएंगी Vicky Kaushal और Sara Ali Khan की जोड़ी

April 14, 2023

Film ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आएंगी Vicky Kaushal और Sara Ali Khan की जोड़ी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल की जोड़ी फिल्म जरा हटके जरा बच के में नजर आयेगी। विक्की कौशल और सारा अली खान की आने वाली फिल्म का नाम ‘जरा हटके जरा बचके’ है। यह एक फैमिली फिल्म है। इसमें विक्की इंदौर के युवा के रोल में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए हिंदी को इंदौरी टोन में बोलने का लहजा भी सीखा है। सारा का किरदार प्रॉपर इंदौर से नहीं रखा गया है।

इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर निर्देशित करेंगे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। हाल ही में ‘जरा हटके जरा बच के’ फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें सारा को नीले और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने और मंगलसूत्र और चूड़ियां पहने देखा जा सकता है। वहीं, विक्की कैजुअल आउटफिट में बाइक चलाते नजर आए थे। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सारा और विक्की ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें