Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोजे पहनकर डांस करने से विक्की कौशल का लगता है डर, एक्टर ने कही ये बात

September 16, 2023

मोजे पहनकर डांस करने से विक्की कौशल का लगता है डर, एक्टर ने कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, जो अपनी अगली फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ने डांस को लेकर अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया है।विक्की अपनी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की सह-कलाकार मानुषी छिल्लर के साथ टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3′ में पहुंचे। इस एपिसोड में टॉप 6 में जगह पाने के लिए कंटेस्टेंट्स ने शानदार परफॉर्म किया।

कंटेस्टेंट्स अनिकेत चौहान के सोलो एक्ट को देख विक्की और मानुषी हैरान रह गए।विक्की कौशल ने कहा, ‘पहली बीट से आखिरी बीट तक, आप इस स्टेज पर हीरो थे। चार्म, ग्रेस, फन, मस्ती – यह सब हर बीट में था। मोजे पहनकर नाचना मेरा सबसे बड़ा डर है। मैं जानता हूं कि मैं इसे 5 मिनट भी नहीं कर पाऊंगा। और जब आपने इसे किया, तो मुझे सचमुच हैरानी हुई कि कही आप गिर न जाओ। मैं यह नहीं बता सकता कि क्या यह एक्ट का हिस्सा था या आप सचमुच फिसल रहे थे।‘

उन्होंने आगे कहा, ’आपकी स्माइल अनिकेत, बहुत खूबसूरत है। मैं नहीं चाहता कि आपकी परफॉर्मेंस खत्म हो और मैंने हर पल का पूरा आनंद लिया।’मानुषी छिल्लर ने अनिकेत से आटोग्राफ मांगा, उन्होंने कहा, ‘अनिकेत, मुझे आपकी एक्ट को देख अच्छा लगा। यह सब इतना सहज दिख रहा था, लेकिन वास्तव में यह इतना आसान नहीं है। आपने इसे बेहतरीन ढंग से किया। इसके अलावा, यह है कि आप कम्पीटिशन में इतनी दूर तक पहुंचे, यह आपके टैलेंट का प्रमाण है।’’इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें