Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘Chhaava’ रिलीज से पहले घृष्णेश्वर मंदिर पहुंचे Vicky Kaushal, किए महादेव के दर्शन

February 6, 2025

फिल्म ‘Chhaava’ रिलीज से पहले घृष्णेश्वर मंदिर पहुंचे Vicky Kaushal, किए महादेव के दर्शन

Vicky Kaushal : अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता गुरुवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगाें में से एक घृष्णेश्वर मंदिर पहुंचे और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार फिल्म छावा के प्रमोशन के लिए निकलने से पहले अभिनेता ने छत्रपति संभाजीनगर में श्री घृष्णोश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान शिव की शक्ति को नमन कर सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में विक्की कौशल मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-पाठ करते नजर आए।

मंदिर जाने के लिए अभिनेता ने मरून कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट कलर के पायजामा का चयन किया। वहीं, मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने पायजामा के साथ पटका या अंगवस्त्र डाला। उन्होंने माथे पर पीले रंग का त्रिपुंड भी लगा रखा था। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और महारानी येसुबाई की भूमिका में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को ‘जाने तू’ के बाद दूसरा ट्रैक ‘आया रे तूफान’ भी जारी कर दिया। गाने को एआर रहमान ने कंपोज करने के साथ गाया भी है। गाने को विक्की कौशल और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने संभाजीनगर में लॉन्च किया। गाने के बारे में विक्की ने कहा, कि ‘‘आया रे तूफान’ शानदार है। छावा के सेट पर मौजूद हर एक व्यक्ति ने छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत का सम्मान करने के लिए दिल से काम करने के साथ खून और पसीना बहाया है। ‘आया रे तूफान’ हमारे लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी।’’

उन्होंने कहा, कि ‘‘एआर रहमान सर ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचना और दमदार आवाज से इस गाने को सशक्त बनाया है, जो बेमिसाल है। छत्रपति संभाजीनगर में इसे लॉन्च करना, एक ऐसी भूमि जो उनके नाम और उनके बलिदान के लिए जानी जाती है, हमारे लिए सम्मान की बात है। फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना के साथ अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें