Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने अब तक वर्ल्डवाईड में की 100 करोड़ की कमाई

December 19, 2023

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने अब तक वर्ल्डवाईड में की 100 करोड़ की कमाई

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने वर्ल्डवाईड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म सैम बहादुर बनायी गयी है। इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। सैम बहादुर का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है।

इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म 01 दिसंबर को रिलीज हुयी थी।सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। विक्की कौशल, सैम बहादुर की इस सफलता के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें