Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

viral हो रही Guru Randhawa और Shehnaaz Gill की ये एक और video, फैंस बोले- दोनों की केमिस्ट्री मैजिकल…

January 8, 2023

viral हो रही Guru Randhawa और Shehnaaz Gill की ये एक और video, फैंस बोले- दोनों की केमिस्ट्री मैजिकल…

शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल दोनों म्यूजिक वीडियो मून राइज जल्द एक साथ नजर आने वाले हैं। जिसे दोनों की गाने की शूटिंग से अभी तक कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। बता दें के दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है।

बता दें के सिंगर गुरु रंधावा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मून राइज’ का एक बिहाइंद द सीन वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान शहनाज गिल समंदर किनारे खूबसूरत बीच पर दौड़ती हैं। वहीं, उनके पीछे- पीछे गुरु रंधावा भी दौड़ते हैं। तभी शहनाज गिल खुद को संभाल नहीं पाती और गिर जाती हैं। इसके बाद गुरु रंधावा शहनाज को उठाते हैं और फिर दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

सभी यूजर्स दोनों को एक साथ इतना पसंद कर रहें हैं के उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं’. दूसरे ने कमेंट किया, ‘दोनों की केमिस्ट्री मैजिकल है।’इससे पहले शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था।

उन्होंने लिखा, ‘कैप्शन खुद ही लिख लो, मुझे नहीं कुछ समझ आ रहा’. वीडियो में शहनाज गिल, गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की बाहों में नजर आ रही हैं, दोनों साथ में खिलखिला कर हंस रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस क्रू-मेंबर को इंस्ट्रक्शन देने लगती हैं, जिसे देखकर गुरु शरमा जाते हैं। शहनाज पंजाबी सिंगर के साथ काफी खुश और चिल मूड में नजर आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें