Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anushka-Virat की बेटी संग वृंदावन दौरे की Video हुई Viral, क्यूट शरारतें करती नजर आईं बेटी Vamika

January 6, 2023

Anushka-Virat की बेटी संग वृंदावन दौरे की Video हुई Viral, क्यूट शरारतें करती नजर आईं बेटी Vamika

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर वीडियोस और फोटोज अपलोड करते रहते हैं। ऐसे में कपल की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ हाथ जोड़े बैठे हैं और इस वीडियो में वामिका की क्यूट और शरारत भरी हरकतें फैंस को बहुत पसंद भी आ रही हैं। आपको बता दें के ये वीडियो वृंदावन का है।

हालांकि, वामिका का चेहरा वीडियो में छिपाया गया है हाल ही में कपल 2 दिन के आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन गया था। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां पहुंचे. दोनों लगभग 45 मिनट तक वहां रुके और महाराज के साथ विराट कोहली की आध्यात्मिक चर्चा हुई. उन्होंने महाराज से आशीर्वाद भी लिया।

इस वीडियो में अनुष्का और विराट हाथ जोड़े खड़े हैं। अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी है। स्वामी जी आकर अनुष्का को चुन्नी पहनाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं। उनके सभी फैंस कपल की ये वीडियो बहुत एन्जॉय कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें