Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टर अजित कुमार की मां का हुआ निधन, तृषा कृष्णन संग दोस्त के घर दुख जाहिर करने पहुंचे CM विजय

May 31, 2026

एक्टर अजित कुमार की मां का हुआ निधन, तृषा कृष्णन संग दोस्त के घर दुख जाहिर करने पहुंचे CM विजय

एंटरटेनमेंट डेस्क: तमिल एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि की बीते दिन निधन हो गया। वह 85 साल की थी। परिवार ने उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जंग लड़ रही थी और उन्होंने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में तमिलनाडु सीएम विजय अजित का साथ देने उनके घर पहुंचे, जिसकी वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में विजय अपनी गाड़ी से उतरकर अजित को गले लगाकर दुख जाहिर करते हैं। एक्टर के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही है। इसके बाद वह दोनों घर के अंदर गए और परिवार के साथ कुछ समय बिताया।

 

ये भी पढ़ें: ममता का खुलासा : राहुल गांधी ने पूछा अभिषेक का हाल, ये भी जानें क्या किया वादा

विजय और अजित हैं अच्छे दोस्त

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय और अजित का रिश्ता काफी पुराना है। विजय के राजनीति में आने से पहले दोनों सितारों के बीच काफी अच्छे संबंध थे, जो उनके करियर की शुरुआत से ही चले आ रहे थे। उन्होंने 1995 की फिल्म ‘राजाविन पार्वैयिले’ में साथ काम भी किया था।

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, देश के युवाओं में ‘अद्भुत प्रतिभा’ है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें