Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजय वर्मा ने ‘जाने जान’ की शूटिंग के दौरान Kareena Kapoor Khan के खास पल किए शेयर

September 22, 2024

विजय वर्मा ने ‘जाने जान’ की शूटिंग के दौरान Kareena Kapoor Khan के खास पल किए शेयर

मुंबई: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में नजर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शनिवार को 44वां जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर बी-टाउन सेलेब्स ने उन्‍हें जन्मदिन की बधाई दी। स्ट्रीमिंग थ्रिलर फिल्म ‘जाने जान’ में करीना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की मेकिंग से एक क्लिप शेयर की।

इंस्टाग्राम रील में करीना एक क्लब में ‘आ जाने जान’ गाने पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। इसमें दोनों डांस करते हुए भी दिखाई देते हैं।

अभिनेत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे दिवा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

‘कहानी’ फेम सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित ‘जाने जान’ कीगो हिगाशिनो द्वारा 2005 में लिखे गए जापानी उपन्यास ‘द डेवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ का रूपांतरण है। इस फिल्म में करीना कपूर खान ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ एक हत्या में शामिल एकल मां की भूमिका निभाई है।

इस फि‍ल्म का निर्माण 12वीं स्ट्रीट एंटरटेनमेंट और नॉर्दर्न लाइट्स फि‍ल्म्स के बैनर तले क्रॉस पिक्चर्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के सहयोग से किया गया था। इसे पिछले साल करीना के जन्मदिन के अवसर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस बीच विजय को हाल ही में रिलीज हुई स्ट्रीमिंग सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में देखा जा सकता है, जिसमें वह एक कमर्शियल पायलट कैप्टन शरण की भूमिका निभा रहे हैं।

आतंकवादियों के नाम स्पष्ट रूप से न बताने के कारण सोशल मीडिया पर आलोचना झेलने वाली यह सीरीज 1999 में आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन के 5 सदस्यों द्वारा इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाईजैक करने की घटना पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें