Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस में रिलीज होगी विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’

June 27, 2025

रूस में रिलीज होगी विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’

मुंबई: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को रूस में रिलीज होगी।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। भारत के साथ-साथ अब यह फिल्म रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है।

निर्माता वरुण बागला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल रूसी पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की रूस में रिलीज डेट 11 जुलाई बताई गई है। यह पोस्टर रूसी भाषा में है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है। यह फिल्म प्यार, दिल टूटने, धोखे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह देने वाले पलों को खूबसूरती से दिखाती है। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है।यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें