Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘समुक’ के लिए हॉलीवुड के टॉप टैलेंट के साथ जुड़े विपुल अमृतलाल शाह, बढ़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता

July 16, 2026

‘समुक’ के लिए हॉलीवुड के टॉप टैलेंट के साथ जुड़े विपुल अमृतलाल शाह, बढ़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता

एंटरटेनमेंट डेस्क: अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘समुक’ को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल स्तर पर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर क्रिएचर-इफेक्ट्स आर्टिस्ट एलेक गिलिस के साथ हाथ मिलाया है, जो फिल्म के एलियन किरदार पर काम कर रहे हैं।

फिल्म के लिए फिजिकल कॉस्ट्यूम और प्रैक्टिकल डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि विपुल अमृतलाल शाह सिर्फ एक बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्म ही नहीं बना रहे, बल्कि हॉलीवुड के टॉप टैलेंट के साथ काम कर बॉलीवुड को ग्लोबल लेवल पर नई पहचान भी दिला रहे हैं। ‘समुक’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो सकती है, जो इंटरनेशनल तकनीक और भारतीय कहानी का दमदार मेल दर्शकों के सामने पेश करेंगी।

विपुल शाह ने ‘समुक’ पर से पर्दा उठाते हुए पिछले दिनों कहा था, “‘समुक’ एक ऐसी फिल्म है जो सिनेमा के सारे स्थापित नियमों को तोड़ देगी। इंडिया में आज तक ऐसी प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म नहीं बनी है। इस मेगा-प्रोजेक्ट के लिए हमने हॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गजों से हाथ मिलाया है।

हॉलीवुड की हर प्रीडेटर फिल्म का हिस्सा रहे ‘एलेक गिलिस’ हमारे एलियन क्रिएचर को डिजाइन कर रहे हैं, जबकि ‘वेनम’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर-डायरेक्टर ‘ल्यूक’ इसके एक्शन सीन्स को डायरेक्ट करेंगे।”

अक्षय कुमार के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “अक्षय और मैंने हमेशा नए जॉनर में हाथ आजमाया है, लेकिन यह फिल्म बेहद अनोखी है। इसे इतने बड़े इंटरनेशनल स्केल पर बनाया जा रहा है जो भारतीय दर्शकों के लिए एकदम नया होगा।

हमारी टीम की शर्त थी कि जब तक हमें वो परफेक्ट इंटरनेशनल स्केल नहीं मिलता, हम शूटिंग शुरू नहीं करेंगे। डायरेक्टर कनिष्क वर्मा ने हॉलीवुड टेक्नीशियनों के साथ मिलकर इस क्रिएचर को परफेक्ट बनाने के लिए खून-पसीना बहाया है, और अब हम स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें