Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vipul Amrutlal Shah की “Bastar: The Naxal Story” ने 100 मिलियन से ज्यादा वॉच मिनट का माइलस्टोन किया हासिल, बनीं OTT ब्लॉकबस्टर

May 24, 2024

Vipul Amrutlal Shah की “Bastar: The Naxal Story” ने 100 मिलियन से ज्यादा वॉच मिनट का माइलस्टोन किया हासिल, बनीं OTT ब्लॉकबस्टर

मुंबई : “लापता लेडीज” दो हफ़्ते पहले डिजिटल रिलीज़ के बाद ओटीटी ऑडियंस के बीच एक बड़ी हिट बनकर सामने आई थी। जिस के बाद अब, विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन की अदा शर्मा स्टारर “बस्तर: द नक्सल स्टोरी” को भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद से दर्शकों से इसी तरह का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म को रिलीज के बाद से ही ऑडियंस द्वारा इसे सिनेमाघरों में खूब देखा गया, जिसके बाद अब ऑनलाइन मौजूद ऑडियंस को भी यह अपनी दमदार कहानी से इंप्रेस कर रही है। “बस्तर: द नक्सल स्टोरी” नक्सलियों के जीवन पर रोशनी डालने वाली एक बहादुरी से पेश की गई कहानी है, जिसमें राजनीतिक दुनिया के छिपे हुए सच को सामने लाया गया है, जिसके साथ यह साल की सबसे खास फिल्मों में से एक बन गई है।

यह फिल्म हाल ही में ज़ी5 पर स्ट्रीम हुई है और इसे ऑडियंस से बहुत प्यार मिल रहा है। इसने 100 मिलियन से ज़्यादा वॉच मिनट का माइलस्टोन हासिल किया है, जिससे यह एक ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म को इसकी बेहतरीन कहानी, नरेशन और एक्टिंग के लिए सराहा जा रहा है और एक ऐसी कहानी को उजागर करने के लिए भी, जिस पर पहले कभी ज़्यादा ध्यान नहीं दिया गया है।

ऑडियंस इस फिल्म को खूब एंजॉय कर रही है और इस तरह से इसे एक ही दिन में 100 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जाना इसकी पॉपुलैरिटी का सबूत है। पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होने से पहले भी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में अदा शर्मा ने आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन की भूमिका निभाई है। यह फिल्म देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना की कहानी कहती है जिसे हर उम्र के दर्शकों को देखना चाहिए। यह फिल्म एक शक्तिशाली और साहसिक विषय से शुरू होती है जिसे पहले कभी नहीं सुनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें