एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी अभिनेता Vivian Dsena एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, विवियन दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी Nooran Aly ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद विवियन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
विवियन ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। वह कुछ समय से लोगों की नजरों से दूर थे, क्योंकि उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत बदलाव आ रहा था। अब उनका परिवार और बड़ा हो गया है और इस बार उनके घर प्रिंस यानी बेटे ने जन्म लिया है।
View this post on Instagram
बता दें इससे पहले विवियन और नूरान एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। अब बेटे के जन्म के साथ उनका परिवार और खुशहाल हो गया है।विवियन डीसेना ने नूरान अली से काफी निजी तरीके से शादी की थी। बताया जाता है कि इस शादी के लिए विवियन ने इस्लाम धर्म अपनाया था। दोनों ने अपनी शादी को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया था।
जानकारी के लिए बता दें नूरान अली शादी से पहले ही दो बेटियों की मां थीं, जिन्हें विवियन ने अपनाया। इसके बाद शादी के बाद इस कपल की एक बेटी हुई और अब बेटे का जन्म हुआ है। इस तरह अब विवियन और नूरान कुल चार बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।
निजी जिंदगी को रखते हैं प्राइवेट
विवियन अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि नूरान की प्रेग्नेंसी की खबर भी पहले सामने नहीं आई थी। नूरान भी मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। वह पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं, जब वह Bigg Boss के दौरान विवियन से मिलने घर के अंदर पहुंची थीं। उस समय उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...