Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सिनेमा में वहीदा रहमान के सफर ने अमिट छाप छोड़ी है : प्रधानमंत्री

September 26, 2023

भारतीय सिनेमा में वहीदा रहमान के सफर ने अमिट छाप छोड़ी है : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए मंगलवार को उन्हें ‘प्रतिभा, समर्पण एवं शालीनता का प्रतीक’ बताया और कहा कि उनमें ‘हमारी सिनेमाई विरासत की सबसे बड़ी खासियत’ है।

उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘बड़ी खुशी है कि वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारतीय सिनेमा में उनके सफर ने अमिट छाप छोड़ी है। वह प्रतिभा, समर्पण और शालीनता की प्रतीक हैं तथा उनमें हमारी सिनेमाई विरासत की सबसे बड़ी खासियत है। उन्हें बधाई।’’ वहीदा रहमान ने 68 साल पहले सिनेमाजगत में कदम रखा था और उन्होंने ‘प्यासा’, ‘गाइड’ जैसी यादगार फिल्में की। मंगलवार को उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

वहीदा ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद की जन्मशती के मौके पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे दोगुनी खुशी है, क्योंकि यह देव आनंद का जन्मदिन है। मुझे लगता है कि तोहफा उनको मिलना था, मुझे मिल गया।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें