Web series Taskaree: The Smuggler’s Web: भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री में इमरान हाशमी ने एक बार फिर अपना जादू बिखेरा है। उनकी नई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में यह सीरीज अब ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश सीरीज में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
14 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई इस 7 एपिसोड वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने पहले हफ्ते में ही 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया। सीरीज ने 20 से अधिक देशों में अपनी लोकप्रियता दिखाई और फिलहाल भारत के अलावा 9 अन्य देशों में नंबर 1 पर बनी हुई है।
ओटीटी के नए ‘किंग’
सीरीज में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने जमकर सराहा है। आलोचकों और फैंस की प्रतिक्रिया के अनुसार, यह भूमिका इमरान की ओटीटी करियर में मील का पत्थर साबित हो रही है। उनके साथ सीरीज में शरद केलकर, अनुराग सिन्हा, जोया अफरोज, अमृता खानविलकर, फ्रेडी दारुवाला, अनुजा साठे और नंदिश संधू जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।
View this post on Instagram
सीरीज की कहानी
‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ की कहानी मुंबई एयरपोर्ट कस्टम विभाग और अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। इमरान हाशमी अर्जुन मीना नामक ईमानदार कस्टम अधिकारी की भूमिका में हैं, जो बड़े चौधरी (शरद केलकर) के अवैध नेटवर्क को नष्ट करने में जुटा है। दर्शकों ने सीरीज की थ्रिलिंग कहानी और इमरान के किरदार की ईमानदारी दोनों को बहुत पसंद किया है।
सीरीज को IMDb पर 7.2 की रेटिंग भी मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और क्वालिटी का प्रमाण है। निर्देशक नीरज पांडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है और कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ी जीत है। नेटफ्लिक्स पर इमरान हाशमी की यह वेब सीरीज दर्शकों को रोमांच, सस्पेंस और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण पेश कर रही है, और यही वजह है कि यह भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है।
ये भी पढ़ें : Cheapest Automatic Cars: ये हैं भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, कीमत 5 लाख से भी कम
मेष: दिन शुभ रहेगा...