Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरू हुए Radhika Merchant और Anant Ambani के शादी के फंक्शन, वायरल हुई मेहंदी की तस्वीरें

January 18, 2023

शुरू हुए Radhika Merchant और Anant Ambani के शादी के फंक्शन, वायरल हुई मेहंदी की तस्वीरें

आप सभी ये तो जानते होंगे के मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में बता दें के कपल के शादी के फंक्शन्स भी स्टार्ट हो चुके हैं। हाल ही में मेहंदी फंक्शन हुआ जिसमें राधिका मर्चेंट की तस्वीरें भी काफी वाइरल हो रही हैं।

बता दें के राधिका मर्चेंट ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा कैरी किया था। राधिका ने पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयरिंग्स, मांग-टीका और बड़े से नेकलेस के साथ अपने मेहंदी लुक को कंप्लीट किया था। साथ ही उन्होंने अपने बालों को आर्टिफिशियल फ्लावर्स के साथ एक फिशटेल ब्रेड में स्टाइल किया था। राधिका ने अपने हाथों में अनंत के नाम की भर-भर मेहंदी लगवाई।

सिर्फ यही नहीं बल्कि राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में डांस करने की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। उन्होंने फिल्म कलंक के आलिया भटट् के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस किया था। बता दें कि अनंत अंबानी की दुल्हन, राधिका मर्चेंट, एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें