Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब मैं दो वर्ष का था तब Amitabh Bachchan ने मेरे… : Emraan Hashmi

February 19, 2024

जब मैं दो वर्ष का था तब Amitabh Bachchan ने मेरे… : Emraan Hashmi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि वह जब दो वर्ष के थे तब अमिताभ बच्चन ने उनके गाल पर चिकोटी काटी थी और उन्हें आर्शीवाद दिया था। इमरान हाशमी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में काम किया है। उन्हांने बताया, फिल्म चेहरे में काम करने की वजह अमिताभ बच्चन रही। अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और बेहद प्रोफेशनल हैं। चेहरे में मेरा किरदार नेगेटिव था। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलकार के साथ काम करना शानदार अनभुव रहा। चेहरे के सीन्स में मै अमिताभ बच्चन पर चिल्लाता था, जिस बात का मुझे बेहद बुरा लगा। मेरी मां ने मुझे बताया था कि जब मैं दो वर्ष का था तब अमिताभ बच्चन ने चिकोटी काटी थी और आर्शीवाद दिया था।

इमरान हाशमी ने बताया कि अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर वह अपनी सुपरहिट फिल्में राज, मर्डर और जन्नत की फ्रेंचाइजी में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शक नया कुछ देखना चाहते हैं, यदि अच्छी स्क्रिप्ट मिले तभी वह काम करेगे। इमरान हाशमी ने बताया कि वह दर्शकों को हर बार कुछ नया देना चाहते हैं। मैंने मर्डर, आवारापन, राज, जन्नत, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर,टाइगर 3 समेत कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदान निभाये हैं। उन्होंने बताया कि वह आगे भी फिल्मों में अपने किरदारों के जरिये के दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश करेंगे।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है। शोटाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है।धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें