Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब Vishal Bhardwaj ने पहली बार सुनी Arijit Singh की आवाज, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

October 4, 2023

जब Vishal Bhardwaj ने पहली बार सुनी Arijit Singh की आवाज, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

मुंबईः निर्देशक-संगीतकार विशाल भारद्वाज अपनी अपकमिंग फिल्म खुफिया की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जब उन्होंने पहली बार भारत के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज सुनी। अरिजीत सिंह का जो पहला गाना सुना, वो था फिल्म बर्फी से फिर ले आया दिल, इस गाने को अरिजीत ने संगीत निर्देशक प्रीतम के लिए रिकॉर्ड किया था। नेशनल लेवल पर धूम मचाने से पहले अरिजीत म्यूजिक रिकॉर्डगिं और प्रोग्रामिंग में प्रीतम की मदद करते थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

यह ट्रैक प्रीतम से विशाल भारद्वाज की पत्नी रेखा के पास आया। लेकिन, अरिजीत की आवाज सुनकर वह हैरान रह गईं। वह अपने पति को अरिजीत की आवाज सुनाना चाहती थीं। उसी को याद करते हुए विशाल ने कहा, ‘अनुराग बसु की बर्फी की म्यूजिक रिकॉर्डगिं के लिए, अरिजीत ने खूबसूरत गाना फिर ले आया दिल का स्क्रैच गाया था और गाने को रिकॉर्ड करने के लिए रेखा को भेजा था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

वह उस समय प्रीतम के साथ काम करते थे। रेखा उनके गाने से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने मुझे गाना सुनाने के लिए प्रीतम से इजाजत ले ली।’ म्यूजिक कंपोजर ने आगे उल्लेख किया, ‘तभी से रेखा और मैं उनकी आवाज के फैन हो गए। रेखा ने अनुराग से फिल्म में अरिजीत वजर्न रखने के लिए भी बात की। शुरुआत में, केवल रेखा का वजर्न ही फिल्म का हिस्सा होना था। रेखा और मुझे अरिजीत की आवाज बहुत पसंद है और हमने उसे खूबसूरती से आगे बढ़ते देखा है।’ विशाल द्वारा निर्देशित फिल्म खुफिया 5 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें