Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबा आज़ाद की वापसी धमाकेदार: ‘Who’s Your Gynac?’ सीज़न 2 में स्टॉर्म और बंदर का तड़का

October 31, 2025

सबा आज़ाद की वापसी धमाकेदार: ‘Who’s Your Gynac?’ सीज़न 2 में स्टॉर्म और बंदर का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क: सबा आज़ाद उन चंद कलाकारों में से हैं जो हर बार कुछ नया करके चौंका देती हैं। वो नज़ाकत और नटखटपने के बीच ऐसे झूलती हैं जैसे ये उनका सुपरपावर हो। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज़ में उन्होंने इमोशन, मेलोडी और मैगनेटिक प्रेज़ेंस को एक साथ बुनकर ऐसा परफॉर्मेंस दिया जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया। अब जब ये पावरहाउस आर्टिस्ट अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो वक्त है झांकने का उनके अगले रोमांचक चैप्टर में जो बिल्कुल मिस नहीं किया जा सकता।

1. हूज़ योर गायनाक? सीज़न 2

पहले सीज़न में अपने चार्म, ह्यूमर और दिल से भरे परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने के बाद, सबा अब फिर बन रही हैं डॉ. विदुषी कोठारी वो गायनाक जो हेल्थकेयर को इंसानियत और इमोशन से जोड़ती है।
सीज़न 1 ने सेंसिटिव टॉपिक्स को ईमानदारी और मस्ती के साथ पेश करके खूब वाहवाही बटोरी थी, और अब सीज़न 2 और भी गहराई में जाएगा एक मॉडर्न औरत की ज़िंदगी, रिश्तों और करियर के टकरावों को नई नज़र से दिखाते हुए।
सबा की सिग्नेचर नर्मी और गहराई इस सीज़न को और दिलचस्प बनाएगी हंसी, सीख और वो सुकून जो किसी पुराने दोस्त से बात करने पर मिलता है।

2. स्टॉर्म

स्टॉर्म सबा के करियर का नया मोड़ है एक इमोशनली चार्ज्ड ड्रामा जो उन्हें एक तूफ़ान के बीच ले जाता है। कहानी ज़्यादा बाहर नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि सबा इसमें अपने अब तक के सबसे अनप्रेडिक्टेबल और इंटेंस अवतार में दिखेंगी।

यह एक ऑल-विमेन साइकॉलॉजिकल ड्रामा है, जहां औरतों को सिर्फ प्रतीक नहीं, बल्कि जटिल, सशक्त और सच्चे इंसानों की तरह दिखाया गया है।
सबा के साथ इस एंसेंबल में हैं पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव और रामा शर्मा वो सभी कलाकार जो स्क्रीन पर कभी आसान रास्ते नहीं चुनते।

3. बंदर

और अब बात बंदर की एक क्वर्की, जेनर-बेंडिंग थ्रिलर जो पहले ही अपने हटके टोन और कहानी के लिए सुर्खियां बटोर रही है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित इस फिल्म में सबा खुशी का किरदार निभा रही हैं एक ऐसी औरत जिसकी ज़िंदगी ट्रॉमा, शोहरत, यादों और समाज के जजमेंट के तूफ़ान में उलझी है।

यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में प्रीमियर होकर पहले ही धूम मचा चुकी है। सबा इसमें अपने क्लासिक चार्म और नई परिपक्वता के साथ एक दमदार परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।

इन तीन बिलकुल अलग दुनियाओं के साथ, सबा आज़ाद साफ कर रही हैं कि वो सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं वो एक फियरलेस, एक्सपेरिमेंटल और लिमिटलेस आर्टिस्ट हैं जो हर किरदार को एक नए अंदाज़ में जीती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें