Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें कौन थे संगीतकार रामलक्ष्मण, जिनके म्यूजिक से अमर हो गया सलमान खान का “प्रेम” किरदार

September 16, 2024

जानें कौन थे संगीतकार रामलक्ष्मण, जिनके म्यूजिक से अमर हो गया सलमान खान का “प्रेम” किरदार

‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’, ये वो फिल्में हैं, जिसने सलमान खान के निभाए “प्रेम” किरदार को अमर कर दिया। इन फिल्मों ने सलमान के करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया। फिल्म के गाानों को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला।

“कबूतर जा…”, “पहला पहला प्यार है”, “जूते दो पैसे लो”, ये वो गाने हैं, जिन्हें आज भी अगर आप सुनने बैठें तो इसके म्यूजिक में खा जाएंगे। इन फिल्मों को संगीत दिया था हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण ने।

16 सितंबर, 1942 को पैदा हुए संगीतकार रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। बहुत कम लोग जानते हैं कि रामलक्ष्मण पहले इंडस्ट्री में ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। लेकिन, जब फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बतौर संगीतकार अपना करियर शुरू किया तो उन्हें एक अन्य संगीतकार ‘राम’ का साथ मिला।

संगीतकार रामलक्ष्मण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी एजेंट विनोद से, जो साल 1977 में आई थी और इसे राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था।

शुरुआत में तो राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। लेकिन, फिल्म ‘एजेंट विनोद’ (1977) में गाना गाने के बाद राम की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लक्ष्मण अपने साथी राम को नहीं भूल पाए और उन्होंने अपना नाम बदलकर रामलक्ष्मण रख लिया। उन्होंने इस नाम को बरकरार रखने का फैसला किया और आगे चलकर फिल्मों में इसी नाम से संगीत दिया।

उन्हें संगीतकार के रूप में पहचान मिली सूरज बड़जात्या की फिल्मों से। ‘मैंने प्यार किया’ (1989)’ में म्यूजिक दिया, जिसके गाने सुपरहिट हुए। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का भी अवार्ड मिला। यहीं से उनकी किस्मत चमकी और इसके बाद फिल्म ‘हम आपके हैं कौन (1994)’ और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में भी म्यूजिक दिया। इसके अलावा उन्होंने ‘एजेंट विनोद’, ‘तराना’ और ‘अनमोल’ जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया।

अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान संगीतकार रामलक्ष्मण ने हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्मों के लिए संगीत बनाया। उन्होंने अपने करियर के दौरान 150 से अधिक फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया। रामलक्ष्मण ने मनमोहन देसाई, महेश भट्ट, जीपी सिप्पी, अनिल गांगुली और सूरज बड़जात्या जैसे मशहूर फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया।

रामलक्ष्मण की अधिकतर फिल्मों में ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर और एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपनी आवाज दी है। संगीत जगत में बहुत ही कम समय में अपने नाम का परचम लहराने वाले मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का 22 मई, 2021 को निधन हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें