Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजर का हलवा, पिन्नी और सरसों के साग के बिना अधूरा है ठंड का मौसम : Abhishek Malik

January 24, 2025

गाजर का हलवा, पिन्नी और सरसों के साग के बिना अधूरा है ठंड का मौसम : Abhishek Malik

मुंबई : टेलीविजन अभिनेता Abhishek Malik ने बताया कि ठंड का मौसम उन्हें पसंद है। अभिनेता के मुताबिक सर्दी के मौसम में परिवार के साथ समय बिताना और उनके साथ कुछ खास व्यंजनों का लुत्फ उठाना उन्हें अच्छा लगता है। अभिनेता ने बताया कि ताजी गाजर और गाजर के हलवे के लिए वह ठंड के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिषेक ने कहा, ‘मैं दिल्लीवासी हूं और इसी नाते मैं पूरे साल सभी तरह के मौसम का अनुभव करता हूं। इनमें सर्दी हमेशा से मेरा पसंदीदा मौसम रहा है। मुझे अपने परिवार के साथ अलाव के पास बैठकर शाम बिताना, चाय की चुस्की लेना और मूंगफली खाना बहुत पसंद है।’’ आगे कहा, ‘‘गाजर का हलवा, पिन्नी (गेहूं के आटे से बना एक तरह का लड्डू, जो सर्दयिों में शरीर को गर्म रखता है।) और सरसों के साग के बिना सर्दी का मौसम अधूरा है। कपड़ों के लिहाज से यह मौसम मुझे जैकेट, स्वेटर और ओवरकोट का कलेक्शन लाने का बहाना देता है। दिल्ली की सर्द सड़कों पर घूमना, ठंडी हवा और सर्दियों की खूबसूरती को महसूस करना, ये सब मुझे घर की याद दिलाता है। सर्दी मेरे लिए सिर्फ एक मौसम नहीं है, यह पुरानी यादों और गर्मजोशी का एहसास है।’

Abhishek Malik
Abhishek Malik

करियर की बात करें तो अभिनेता टीवी शो ‘जमाई नंबर 1’ में नजर आ रहे हैं
मलिक के करियर की बात करें तो अभिनेता टीवी शो ‘जमाई नंबर 1’ में नजर आ रहे हैं। यह जी टीवी के बहुचर्चित शो ‘जमाई राजा’ का सीक्वल है, जिसमें रवि दुबे और निया शर्मा मुख्य भूमिका में थे। मलिक ने हाल ही में अपने शो को लेकर बताया था कि इसका हिस्सा बनकर वह काफी रोमांचित हैं। मजेदार, आकर्षक और आश्चर्य से भरे शो में उनके किरदार का नाम ‘नील’ है। शो का निर्माण स्टूडियो एलएसडी के तहत प्रतीक शर्मा ने किया है। ‘जमाई नंबर 1’ में आदित्य के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री सिमरन कौर हैं, जो शो में रिद्धि की भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें