Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 अक्टूबर को होगा शुभी शर्मा की फिल्म ‘माता की चौकी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

October 14, 2023

14 अक्टूबर को होगा शुभी शर्मा की फिल्म ‘माता की चौकी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री शुभी शर्मा की फिल्म माता की चौकी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 अक्टूबर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा। माता की चौकी का वर्ल्ड टेलीविजन 14 अक्टूबर को संध्या 5 बजे से किया जाएगा।शुभी शर्मा ने बताया कि भोजपुरी के दर्शकों की नवरात्रि की शुरुआत भक्तिमय तरीके से करने के लिए फिल्म माता की चौकी का टेलीविजन प्रीमियर किया जा रहा है। इसे भोजपुरी के दर्शक दंगल एप पर भी देख सकेंगे।

फिल्म को पुनः 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे से देखा जा सकेगा।इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह और अनीता कुमारी हैं। और निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। इस फिल्म में मेरी भूमिका बेहद ख़ास है। आप सभी इस फिल्म को अपने परिवार के साथ जरुर देखें. एक भक्त की भक्ति और माता की शक्ति पर आधारित इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया गया है। नवरात्रि के अवसर पर इसका आनंद आप अपने घरों में समस्त परिवार के साथ मिलकर ले सकेंगे।

इसलिए अभी से पूजा के साथ-साथ माता को समर्पित इस फिल्म को देखने की तैयारी भी कर लीजिये। माता की चौकी में शुभी शर्मा के साथ रक्षा गुप्ता, अवधेश मिश्रा, रितेश उपाध्याय, जे.नीलम, माया यादव, राज प्रेमी, दीप्ति तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि. प्रेजेंट इस फिल्म के कहानी, पटकथा और संवाद सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार सुरेंद्र मिश्रा एवं शेखर मधुर हैं। छायांकन समीर जहांगीर हैं। एक्शन इकबाल सुलेमान, नृत्य प्रवीण सेलार और कला अवधेश राय हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें