Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Worldwide Top 10 Films: दंगल से धुरंधर तक… इन बॉलीवुड फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, की छप्परफाड़ कमाई

February 5, 2026

Worldwide Top 10 Films: दंगल से धुरंधर तक… इन बॉलीवुड फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, की छप्परफाड़ कमाई

Worldwide Top 10 Films: पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। बेहतर कंटेंट, वर्ल्डवाइड रिलीज़ और दमदार प्रमोशन की बदौलत हिंदी फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज आलम ये है कि कई बॉलीवुड फिल्में ग्लोबल लेवल पर हजार करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का दबदबा

अगर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की बात करें, तो आमिर खान की दंगल अब भी नंबर वन बनी हुई है। इसके साथ ही हालिया रिलीज़ फिल्मों ने भी इस लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना ली है। कोई मोई (Koimoi) की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हैं वो 10 बॉलीवुड फिल्में जिन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

दंगल
साल 2016 में रिलीज़ हुई आमिर खान स्टारर दंगल आज भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सबसे आगे है। इस फिल्म ने करीब 2059 करोड़ रुपये की कमाई कर नया बेंचमार्क सेट किया।

धुरंधर
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने रिलीज़ के बाद दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने ग्लोबली लगभग 1353 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर दूसरा स्थान हासिल किया।

जवान
शाहरुख खान की 2023 की ब्लॉकबस्टर जवान ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 1163 करोड़ रुपये रही।

पठान
शाहरुख खान की ही एक और सुपरहिट फिल्म पठान ने भी ग्लोबल लेवल पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म ने दुनियाभर से लगभग 1069 करोड़ रुपये बटोरे।

बजरंगी भाईजान
सलमान खान की 2015 में आई बजरंगी भाईजान दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 915 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

एनिमल
रणबीर कपूर की एनिमल ने भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और लगभग 910 करोड़ रुपये की कमाई के साथ छठे स्थान पर रही।

सीक्रेट सुपरस्टार
आमिर खान और जायरा वसीम की सीक्रेट सुपरस्टार को खासतौर पर इंटरनेशनल मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2017 करोड़ रुपये की कमाई की।

स्त्री 2
मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की स्त्री 2 ने 2024 में रिलीज़ होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 884.45 करोड़ रुपये कमाए।

छावा
साल 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल छावा ने भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया। फिल्म की कुल कमाई करीब 827.06 करोड़ रुपये रही।

पीके
आमिर खान की 2014 में आई पीके ने अपने अनोखे कंटेंट से दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित किया और लगभग 792 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई दर्ज की।

इन आंकड़ों से साफ है कि बॉलीवुड अब सिर्फ लोकल नहीं रहा, बल्कि ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें