Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

WWE दिग्गज स्टार Brock Lesnar की बेटी ने बड़ा कीर्तिमान किया हासिल

December 14, 2023

WWE दिग्गज स्टार Brock Lesnar की बेटी ने बड़ा कीर्तिमान किया हासिल

डब्लूडब्लूई दिग्गज ब्रॉक लैसनर एक बेहतरीन एथलीट हैं, जिनके सामने प्रो रेसलिंग रिंग में उतरने से बड़े-बड़े दिग्गज भी कतराते हैं। अब लैसनर के बच्चे भी एथलेटिक करियर में खूब नाम कमा रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी मया ने शॉटपुट में कोलोराडो स्टेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि मया, ब्रॉक लैसनरr और उनकी पूर्व मंगेतर निकोल मैकक्लेन की बेटी हैं। हाल ही में पैट मैकेफ़ी ने अपने पॉडकास्ट The Pat McAfee Show पर भी इस रिकॉर्ड का जिक्र किया और लैसनर के परिवार के लिए दिल छू लेने वाला संदेश देते हुए कहा “हम सब जानते हैं कि एथलेटिक्स मया और उनके पिता के DNA में मौजूद है। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि मया अच्छा कर सकती हैं और वो अभी कोलोराडो स्टेट में एक जूनियर खिलाड़ी के तौर पर खेल रही हैं। मुझे पता चला है कि उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने एथलेटिक करियर की फुल-टाइम ट्रेनिंग पर लगा दिया है। वो सबसे बेस्ट बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वो अभी जूनियर हैं और हाल ही में कोलोराडो स्टेट के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। मैं लैसनर परिवार को बधाई देना चाहता हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें