Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yami Gautam की ‘ए थर्सडे’ से ‘धूम धाम’ तक की शानदार जर्नी और स्टाइलिश ऑन-स्क्रीन लुक्स हैं खास

March 15, 2025

Yami Gautam की ‘ए थर्सडे’ से ‘धूम धाम’ तक की शानदार जर्नी और स्टाइलिश ऑन-स्क्रीन लुक्स हैं खास

Yami Gautam : हर एक्टर के लिए खुद को एक ही तरह के किरदारों से बाहर निकाल पाना और अपनी वर्सेटिलिटी को साबित करना आसान नहीं होता, लेकिन यामी गौतम ने पिछले पांच सालों में जिस तरह से अपनी काबिलियत और मजबूती को दिखाया है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। एक हल्की-फुल्की एंटरटेनर में चुलबुली लड़की से लेकर इंटेंस और कैरेक्टर-ड्रिवन कहानियों की लीडिंग लेडी बनने तक, यामी ने खुद को एक भरोसेमंद स्टार के तौर पर साबित किया है। बीते पांच सालों में उन्होंने ऐसी फिल्में दी हैं, जहां उनका ही दबदबा नजर आया है। कोई और भी ये किरदार निभा सकता था, लेकिन यामी ने जिस सहजता और ताकत के साथ इन प्रोजेक्ट्स को हिट बनाया है, वो उनके टैलेंट का सबूत है।

यामी गौतम अपनी जेनरेशन की सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं, जो लगातार ब्लॉकबस्टर हिट्स और दमदार परफॉर्मेंस देती आ रही हैं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने हर किरदार के लुक को भी बखूबी पकड़ा है, जिससे हर फिल्म का फ्लेवर अलग और खास नजर आता है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में एक तेजतर्रार इंटेलिजेंस ऑफिसर से लेकर बाला की ग्लैमरस परी और लॉस्ट की जुझारू पत्रकार तक, यामी ने हर रोल में खुद को बड़ी ही आसानी से ढाल लिया है। फिर चाहे एक्शन हो, ड्रामा हो या थ्रिलर, यामी ने हर जॉनर में खुद को साबित किया है और ये दिखाया है कि वो अपने काम को लेकर कितनी कमिटेड और वर्सेटाइल हैं।

चलिए, नजर डालते हैं उन अलग-अलग लुक्स पर, जिन्हें इस दमदार एक्ट्रेस ने ऑन-स्क्रीन बखूबी कैरी किया है:

धूम धाम

धूम धाम में यामी गौतम ने एक जबरदस्त और एनर्जेटिक लुक को बखूबी निभाया है। शादी के लहंगे में एक्शन सीक्वेंस करते हुए उनकी दमदार मौजूदगी और शानदार लुक ने फिल्म में चार चांद लगा दी है।

आर्टिकल 370

आर्टिकल 370 में यामी गौतम ने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया, जिसमें उनका लुक शार्प और दमदार नजर आया। फॉर्मल और सोबर आउटफिट्स के साथ मिनिमल मेकअप ने उनके कॉन्फिडेंस, दृढ़ता और इंटेंसिटी को बखूबी उभारा, जो उनके मजबूत किरदार को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट करता था।

ए थर्सडे

ए थर्सडे में यामी गौतम का लुक नैना जैसवाल के रूप में इंटेंस और दमदार था। मिनिमल मेकअप, सिंपल कपड़े, शार्प एक्सप्रेशंस और उनके फियरलेस, अनप्रेडिक्टेबल अंदाज ने फिल्म के सस्पेंस को और भी गहराई दी।

लॉस्ट

लॉस्ट में यामी गौतम का लुक एक पत्रकार के रूप में सिंपल लेकिन असरदार था। उन्होंने कुर्ते और ड्रेसेज़ पहनीं, जिससे उनका लुक मिस्ट्री और इंटेंसिटी से भरा नजर आया। उनके डिटरमिनेशन और फियरलेस अंदाज ने किरदार की गहराई को बखूबी उभारा।

चोर निकल के भागा

चोर निकल के भागा में यामी गौतम ने फ्लाइट अटेंडेंट का लुक बड़ी खूबसूरती से निभाया। क्रिस्प यूनिफॉर्म, स्लीक हेयर और कॉन्फिडेंट अंदाज के साथ उन्होंने अपने इंटेंस प्रेजेंस से किरदार को गहराई दी, जिससे उनका कैरेक्टर और भी इंट्रीगिंग बन गया।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल बड़े दमदार अंदाज में निभाया। मिनिमल मेकअप, क्रिस्प फॉर्मल्स और कमांडिंग एटिट्यूड के साथ उन्होंने अपने शार्प और स्ट्रैटेजिक कैरेक्टर को पूरी तरह से जिया।

बाला

बाला में यामी गौतम ने चुलबुली और ग्लैमरस परी मिश्रा का रोल किया था, जो एक टिकटॉक स्टार थी। ब्राइट आउटफिट्स, परफेक्ट मेकअप और खिलखिलाती मुस्कान के साथ उन्होंने अपने चार्मिंग और कॉन्फिडेंट कैरेक्टर को बखूबी निभाया।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें