Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’, CM मोहन यादव ने लोगों से की फिल्म देखने की अपील

March 8, 2024

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’, CM मोहन यादव ने लोगों से की फिल्म देखने की अपील

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हो गयी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल-370’ ,23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि ने अहम भूमिका निभायी है। ‘आर्टिकल-370’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह फिल्म जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले पर आधारित है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने की जानकारी लोगों के साथ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (टि्वटर) पर शेयर की। उन्होंने ‘आर्टिकल-370’ को टैक्स फ्री करने की वजह भी बताई। मोहन यादव ने मैसेज शेयर करते हुए लिखा, इस फिल्म के माध्यम से देश जम्मू कश्मीर में ‘आर्टिकल 370’ हटाने के पहले और इसके बाद आए ऐतिहासिक परिवर्तन को नजदीक से जान सकेगा। उन्होंने नागरिकों से फिल्म देखने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें