Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते यश की फिल्म टॉक्सिक अब 4 जून 2026 को होगी रिलीज

March 4, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते यश की फिल्म टॉक्सिक अब 4 जून 2026 को होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क: केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज को नई तारीख देने का ऐलान किया। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण अब यह 4 जून 2026 को रिलीज होगी।

अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया। खाड़ी देशों में सिनेमा संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए निर्माताओं ने हालात पर बारीकी से नजर रखते हुए यह कदम उठाया। गौरतलब है कि 8 मार्च को बेंगलुरु में देशभर की मीडिया के साथ फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च तय था और 19 मार्च की रिलीज को ध्यान में रखते हुए पूरा प्रमोशनल शेड्यूल फाइनल किया जा चुका था।

toxic
toxic

फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ 2 मार्च को रिलीज के लिए तैयार था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो को फिलहाल रोकने और प्रमोशन को कुछ समय के लिए थामने का फैसला किया।

निर्माताओं का आधिकारिक बयान

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है, जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है।

कई वर्षों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे। लेकिन मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे।

अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है। आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और आगे भी आपके प्यार की उम्मीद रखते हैं। अब टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी यश द्वारा लिखी गई है और निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन भी तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है, और अब यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें