Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्थडे पर Teja Sajja को मिला शानदार सरप्राइज़, ‘Zombie Reddy 2’ की हुई अनाउंसमेंट

August 24, 2026

बर्थडे पर Teja Sajja को मिला शानदार सरप्राइज़, ‘Zombie Reddy 2’ की हुई अनाउंसमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क: सुपरस्टार तेजा सज्जा के बर्थडे के खास मौके पर, पीपल मीडिया फैक्ट्री ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ज़ॉम्बी रेड्डी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। फिल्म का टाइटल है ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल। पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब यह फ्रेंचाइज़ी अपने दूसरे चैप्टर के साथ लौटने के लिए तैयार है, जहां स्केल, एक्शन और ज़ॉम्बी मेहेम सब कुछ होगा पूरी तरह नेक्स्ट लेवल।

इस अनाउंसमेंट में एक ऐसी दुनिया की झलक मिलती है, जहां अनडेड ज़ॉम्बीज़ का पूरी तरह कब्ज़ा हो चुका है। एक ऐसे सीक्वेंस में जो सीधे हिस्ट्री बुक्स में जगह बना सकता है, सुपरस्टार तेजा सज्जा हजारों ज़ॉम्बीज़ की लगातार बढ़ती लहर के सामने बिल्कुल अकेले खड़े नजर आते हैं। बस यही एक झलक सीक्वल के एपिक स्केल का टोन सेट करने के लिए काफी है।

हाई-ऑक्टेन एडवेंचर ज़ॉम्बी एक्शन-कॉमेडी ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल में रियल स्टार उपेंद्र भी एक पावरहाउस रोल में नजर आएंगे। फिल्म के साथ ही शानाया कपूर साउथ इंडियन सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

इस सिनेमैटिक स्पेक्टेकल को डायरेक्ट कर रहे हैं विज़नरी फिल्ममेकर सुपर्ण एस. वर्मा, जिन्हें द फैमिली मैन 2, राणा नायडू और हक़ में उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। फिल्म को क्रिएट किया है मास्टर स्टोरीटेलर प्रशांत वर्मा ने, जिनके दिमाग की उपज थी ओरिजिनल ग्राउंडब्रेकिंग हिट ज़ॉम्बी रेड्डी।

इस ज़ॉम्बी कैओस में म्यूज़िक का तड़का लगाएंगे गौरा हरी, जो हनुमान और मिराई के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग म्यूज़िक के लिए जाने जाते हैं।

टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा मैसिव स्केल पर प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म की स्क्रीनप्ले पावरहाउस राइटिंग ट्रायो हुसैन दलाल, प्रशांत वर्मा और सुपर्ण एस. वर्मा ने लिखी है।

अपनी इंटरनेशनल एम्बिशंस को और ऊंचे लेवल पर ले जाते हुए, ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल सात भाषाओं हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, नेपाली और जापानी में ग्लोबली रिलीज़ होगी।

‘Zombie Reddy 2’ announced
‘Zombie Reddy 2’ announced

सुपरस्टार तेजा सज्जा कहते हैं:

“मेरे लिए इस जर्नी का सबसे रिवॉर्डिंग पार्ट हमेशा यही रहा है कि मुझे रिस्क लेने की आज़ादी मिली और ऑडियंस पर भरोसा रहा कि वे इस सफर में हमारे साथ आएंगे। ज़ॉम्बी रेड्डी ऐसा ही एक लीप था और जिस तरह लोगों ने उस दुनिया और मेरे किरदार को अपनाया, उससे हमें और भी बड़ा सोचने का कॉन्फिडेंस मिला।

ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल उसी सपने को कई कदम आगे ले जाने जैसा है। इस बार स्केल, एक्शन और जो दुनिया हमने बनाई है, वह कहीं ज्यादा एम्बिशियस है और मैं यह देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं कि ऑडियंस इसे कैसे रिसीव करती है।

जब मैं अपना एक और बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा हूं, तो मेरे लिए इससे बेहतर गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता था कि मैं उस फ्रेंचाइज़ी में वापस लौट रहा हूं, जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हमने स्टेक्स को और ऊंचा किया है, एक इनक्रेडिबल टीम को साथ लाया है और खुद को पुश किया है ताकि कुछ ऐसा बनाया जा सके जो सच में एंटरटेनिंग हो।

मैं फिर से इस ज़ॉम्बी-वर्स में कदम रखने और इस नए चैप्टर को एक सेलिब्रेशन के लायक एक्सपीरियंस बनाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।”

डायरेक्टर सुपर्ण एस. वर्मा कहते हैं:

“हर समाज अपनी सबसे गहरी और सामूहिक बेचैनियों को समझने के लिए अपने मॉन्स्टर्स बनाता है। ज़ॉम्बीज़ हमेशा से हमारी सबसे बड़ी कैटास्ट्रोफाइज़ेशन का हिस्सा रहे हैं। वे हमारे कंट्रोल खोने के डर और व्यवस्था के टूट जाने की आशंका को दिखाते हैं।

ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल के साथ हमारा प्लान कुछ ऐसा करने का था, जो पहले कभी नहीं किया गया। कई सालों तक अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में ग्राउंडेड और हाइपर-रियलिस्टिक पॉलिटिकल और इमोशनल फ्रिक्शन को गढ़ने के बाद, इस पूरी तरह अनअपोलोजेटिक और कैओटिक सैंडबॉक्स में आना मेरे लिए बेहद थ्रिलिंग है।

प्रशांत वर्मा ने जो शानदार फाउंडेशन तैयार किया, उसके लिए उन्हें एक बड़ा शाउट आउट। उम्मीद है कि हम इसे एक विसरल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ सच में नेक्स्ट लेवल तक ले जा पाएंगे।”

प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद कहते हैं:

“ग्लोबल सिनेमा की इकोनॉमिक्स पूरी तरह बदल चुकी है। अब ऑडियंस फिल्मों को सिर्फ कल्चरल फुटप्रिंट के जरिए नहीं देखती। पीपल मीडिया फैक्ट्री में हमारी फिलॉसफी सिनेमा के नाम पर ऐसे मैसिव और मल्टी-जॉनर कल्चरल इवेंट्स तैयार करना है, जो लोगों से कनेक्ट कर सकें।

हमारा सीक्वल ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल इसी विजन का सबसे बड़ा उदाहरण है। और नेक्स्ट लेवल सिर्फ फिल्म का टाइटल नहीं, बल्कि इस पूरी एपिक एडवेंचर को बनाने का हमारा तरीका भी है, ताकि ऑडियंस को एक ऐसा ज़ॉम्बी-वर्स मिल सके जिसे वे अपना कह सकें।

हम बेहतरीन नैरेटिव सेंसिबिलिटीज़ को वर्ल्ड-क्लास टेक्निकल एसेट्स के साथ जोड़ रहे हैं, ताकि ऐसा प्रोडक्ट बनाया जा सके जो बॉर्डर्स के पार भी उतना ही असरदार हो, चाहे वह हैदराबाद हो या टोक्यो।

नेपाली और जापानी समेत सात भाषाओं में रिलीज़ होना इस हाई-कॉन्सेप्ट एंटरटेनमेंट की यूनिवर्सल अपील को दर्शाता है। स्केल मैसिव है, स्टेक्स हैं डेड ऑर अलाइव और 2027 तक हम यह दिखाना चाहते हैं कि क्रॉस-कल्चरल इंडियन कमर्शियल सिनेमा वर्ल्ड स्टेज पर क्या हासिल कर सकता है।”

डेड एक बार फिर राइज़ हो चुके हैं और इस बार वे तेजा सज्जा के सामने पूरी फौज बनकर खड़े हैं। ज़ॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल ने अब अपना निशाना अब तक के सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल बनने पर लगा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें