
टीना की तस्वीरों में वे लाल जरी वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका पूरा लुक पारंपरिक था, जिसमें उन्होंने मांग टीका, नथ और पैरों में आलता जैसे गहनों और सजावट का भरपूर इस्तेमाल किया था।
सिर से लेकर पांव तक गहनों की चमक के साथ उनका ये ट्रेडिशनल अवतार नवरात्र के त्योहार की रौनक को और बढ़ा रहा था।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “शुभ दुर्गा पूजा! मां के आशीर्वाद से जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। दुर्गापूजा के इस पावन समय में मां की कृपा से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों।”
साथ ही उन्होंने अपने शुभकामनाओं में कहा, “उत्सव का माहौल, रोशनी की जगमगाहट, मां दुर्गा के आगमन से मन आनंद से भर उठे। नएरूप में, नई प्रभा में, दुर्गापूजा जीवन में नई खुशियां लेकर आए।”
टीना के इस खूबसूरत लुक को देख फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए और मजाकिया अंदाज में सवाल करने लगे, “शादी कब है?” उनकी ये पारंपरिक तस्वीरें और दिल छू लेने वाला संदेश त्योहार की भावना को बखूबी दर्शा रहे हैं और उनके फैंस के दिलों में त्योहार की खुशियों को दोगुना कर रहे हैं।
टीना दत्ता ने अपनी इस खूबसूरत प्रस्तुति से न सिर्फ त्योहार का जश्न मनाया बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी गौरव बढ़ाया है। ऐसे में उनके फैंस उनकी अगली खूबसूरत झलक देखने के लिए बेसब्र हैं।
ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता