Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंप्यूटिंग पावर उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर केंद्रित है 2023 चीन कंप्यूटिंग पावर सम्मेलन

August 20, 2023

कंप्यूटिंग पावर उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर केंद्रित है 2023 चीन कंप्यूटिंग पावर सम्मेलन

डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में कंप्यूटिंग शक्ति एक प्रमुख उत्पादकता और पूरे समाज के डिजिटल और बुद्धिमान परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण आधारशिला बन गई है। भविष्य में, हम बुद्धिमत्ता, हरितीकरण और एकीकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे, और बुनियादी संस्थापनों के निर्माण, औद्योगिक नींव नवाचार और गहन एकीकरण अनुप्रयोगों को बढ़ावा देंगे, ताकि कंप्यूटिंग पावर उद्योग को मजबूत, बेहतर और बड़ा बनाया जा सके।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जिन च्वांगलोंग ने 19 आगस्त को नींगश्या प्रांत के ईनछ्वेन शहर में शुरू हुए 2023 चीन कंप्यूटिंग पावर सम्मेलन में उक्त बयान दिया। वर्तमान सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा “नए उद्योगों की प्रवृत्ति का नेतृत्व करना और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को सशक्त बनाना” है।

सूत्रों के अनुसार हाल के वर्षों में चीन ने अपने देश के कंप्यूटिंग पावर उद्योग के तेजी से विकास को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटिंग पावर बुनियादी ढांचे के निर्माण और अनुप्रयोग में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया है। चीन की कंप्यूटिंग शक्ति का कुल पैमाना 197EFLOPS तक पहुंच गया है, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

चीन के कंप्यूटिंग पावर उद्योग ने आकार लेना शुरू कर दिया है और सर्वर, कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसे कंप्यूटिंग उत्पादों का उत्पादन दुनिया में पहले स्थान पर है। बता दें कि इस सम्मेलन ने “चीन समग्र कंप्यूटिंग पावर इंडेक्स (2023)” भी जारी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें