Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में नेटिज़न्स की संख्या 1 अरब के पार

August 28, 2023

चीन में नेटिज़न्स की संख्या 1 अरब के पार

 

चीन इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र ने 28 अगस्त को 52वीं “चीन में इंटरनेट विकास पर सांख्यिकीय रिपोर्ट” जारी की, जिससे पता चलता है कि जून 2023 तक, चीन में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 79 लाख तक पहुंच गई, जो दिसंबर 2022 की तुलना में 1 करोड़ 10 लाख 90 हज़ार अधिक थी। पूरे देश में इंटरनेट प्रवेश दर 76.4 प्रतिशत तक पहुंच गई।

“रिपोर्ट” से पता चलता है कि बुनियादी नेटवर्क संसाधनों के संदर्भ में, जून 2023 तक चीन में वेबसाइट डोमेन नामों की कुल संख्या 3 करोड़ 2 लाख 40 हज़ार है और सक्रिय IPv6 उपयोगकर्ताओं की संख्या 76 करोड़ 70 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, मोबाइल फोन बेस स्टेशनों की कुल संख्या 1 करोड़ 12 लाख 90 हज़ार तक पहुंच गयी है, जिसमें से 29 लाख 37 हज़ार 5जी बेस स्टेशन बनाए और खोले गए हैं।

यह मोबाइल बेस स्टेशनों की कुल संख्या का 26 प्रतिशत है। “रिपोर्ट” से यह भी पता चलता है कि चीन में मोबाइल इंटरनेट एप्लिकेशन का जोरदार विकास जारी है। घरेलू बाजार में मॉनिटर किए गए सक्रिय ऐप्स की संख्या 26 लाख तक पहुंच गई है, जो नेटिज़न्स के दैनिक अध्ययन, कार्य और जीवन को कवर करती है।

“रिपोर्ट” से पता चलता है कि उपभोग वृद्धि में ऑनलाइन शॉपिंग सकारात्मक भूमिका निभा रही है। इस वर्ष की पहली छमाही में, देश भर में ऑनलाइन खुदरा बिक्री 71 खरब 60 अरब युआन तक पहुंच गई, जो गत वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 13.1 प्रतिशत अधिक थी।

उनमें से ग्रामीण ऑनलाइन खुदरा बिक्री 11 खरब 20 अरब युआन तक पहुंच गई, जो साल 2022 की पहली छमाही से 12.5 प्रतिशत ज्यादा थी। डिजिटल अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण प्रारूप के रूप में, ऑनलाइन शॉपिंग उपभोग चीन में उपभोग वृद्धि को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें