काठमांडू: प्रधानमंत्री पुष्प कम दहल (प्रचंड) ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की ‘हेड रेस टनल’ का उद्घाटन किया। इस परियोजना से देश में बिजली उत्पादन अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। बिजली मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञपति के अनुसार प्रधानमंत्री प्रचंड ने नेपाल के संखुवासभा जिले में 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की 11.8 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल के लिए उत्खनन के पूरा होने के उपलक्ष्य में अंतिम विस्फोट कर सुरंग का उद्घाटन किया।