Site icon Dainik Savera Times

मनीला: बातान प्रांत में एक बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पांच की मौत, 20 से अधिक घायल

मनीला: राजधानी मनीला के उत्तर-पश्चिम में बातान प्रांत में एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दीनालुपिहान कस्बे में एक राजमार्ग पर बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे हुई। बस पंपंगा प्रांत के सैन फर्नांडो शहर से ओलोंगापो शहर जा रही थी।

Exit mobile version