-
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार को तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही आठ लोग मिट्टी का टीला ढहने से दब गए। इनमें पांच की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।.