Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

August 22, 2023

शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

 

स्थानीय समयानुसार 22 अगस्त की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रेटोरिया में राष्ट्रपति भवन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा के साथ वार्ता की। शी चिनफिंग ने कहा कि यह राष्ट्रपति की हैसियत से मेरी चौथी दक्षिण अफ्रीका यात्रा है।

पाँच साल के बाद फिर दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करना बहुत मैत्रीपूर्ण अनुभव है । दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्र-निर्माण और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव दिन ब दिन बढ़ रहा है । चीन इस पर बहुत खुश है और दक्षिण अफ्रीका को विकास के रास्ते पर अधिक प्रगति प्राप्त करने की शुभकामना देता है ।

शी ने कहा कि चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंध अच्छा होने और मित्रता गहरा होने का मूल कारण यही है कि दोनों देशों ने अपने अपने विकास के रास्ते पर सुख दुःख में साथ साथ रहकर कामरेड प्लस भाई की गहरी मित्रता बनायी। आज नये ऐतिहासिक प्रारंभिक स्थल पर मित्रता संभालकर सहयोग व समंव्य मजबूत करना दोनों देशों की समान अभिलाषा है और युग से प्रदत्त अहम कार्य भी है ।

मैं राष्ट्रपति के साथ चीन-दक्षिण अफ्रीका सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी को निरंतर नयी मंजिल पर पहुंचाने की कोशिश करना चाहता हूं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें