Site icon Dainik Savera Times

स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रस्तावना शीर्षक कार्यक्रम नैरोबी में आयोजित


संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव और नैरोबी स्थित कार्यालय की महानिदेशक ज़ैनब हवा बंगुरा, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम व पर्यावास कार्यक्रम स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि और कैन्या स्थित चीनी राजदूत चो फिंगच्येन, अफ़्रीका के ग्रेट लेक्स क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत श्या ह्वांग और कैन्य व यूएन स्थित कई देशों के राजदूतों व राजनयिकों समेत 200 से अधिक मेहमानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो के माध्यम से कहा कि कुछ समय पहले 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में सर्वसम्मति से वसंत त्योहार को संयुक्त राष्ट्र छुट्टी के रूप में निर्धारित किया गया। इससे चीनी सभ्यता और पूर्वी संस्कृति का आकर्षण जाहिर हुआ। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला लगातार 41 सालों से आयोजित हो रहा है,

जो दुनिया के लिए चीन के करीब आने और चीन को समझने का सांस्कृतिक कार्ड बन गया है। इस साल सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को चीनी वसंत त्योहार और चीनी संस्कृति का विशेष आकर्षण साझा किया जाएगा। सीएमजी अफ्रीकी दोस्तों के साथ आधुनिकीकरण कार्य बढ़ाने को तैयार है, ताकि उच्च स्तरीय चीन-अफ्रीका भाग्य समुदाय के निर्माण में योगदान किया जा सके।

कार्यक्रम में यूएन की उप महासचिव व नैरोबी स्थित कार्यालय की महानिदेशक ज़ैनब हवा बंगुरा और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम व पर्यावास कार्यक्रम स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि और केन्या स्थित चीनी राजदूत चो फिंगच्येन ने भी भाषण दिया और वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया। यूएन, केन्या और अन्य अफ्रीकी देशों के मीडिया ने कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version