Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेबनान में इजरायली हमले में हमास के 1 अधिकारी की मौत, अन्य 2 घायल

May 18, 2024

लेबनान में इजरायली हमले में हमास के 1 अधिकारी की मौत, अन्य 2 घायल

बेरूत:- दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमले में कथित तौर पर हमास के एक सदस्य की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, इजरायली ड्रोन ने राशाया शहर में एक वाहन का पीछा किया, उस पर दो मिसाइलें दागीं, जिससे कार में आग लग गई। उसमें सवार ड्राइवर शरहबील अल-सईद की मौत हो गई।

हमले में उसका साथी और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमास की सैन्य शाखा अल-क़सम ब्रिगेड ने एक बयान में पुष्टि की कि अल-सईद संगठन का एक सदस्य था। घटना स्थल का निरीक्षण करते समय, पूर्वी लेबनान के बेका क्षेत्र में हमास के एक अधिकारी महमूद बराका ने एक अलग बयान में कहा फिलिस्तीन के स्वतंत्र होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव 8 अक्टूबर, 2023 से बढ़ा हुआ है जब हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर रॉकेट दागे थे। इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें