Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वालालंपुर में 10+3 विदेश मंत्रियों की बैठक, वांग यी ने लिया हिस्सा

July 11, 2025

क्वालालंपुर में 10+3 विदेश मंत्रियों की बैठक, वांग यी ने लिया हिस्सा

10 जुलाई को, मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में आसिया और चीन, जापान व दक्षिण कोरिया (10+3) विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इस में भाग लिया। इस मौके पर, वांग यी ने कहा कि 10+3 सहयोग तंत्र की स्थापना के बाद से, इसने अपनी संकटकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को निरंतर मज़बूत किया है, आर्थिक एकीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया है, और विकास की नई प्रेरित शक्ति बनाने के लिए मिलकर काम किया है। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं, जिससे पूर्वी एशिया दुनिया का सबसे गतिशील क्षेत्र बन गया है।

चीनी विदेश मंत्री का कहना है कि पूर्वी एशियाई सहयोग की समग्र स्थिति अच्छी है। विकास और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना सामान्य प्रवृत्ति और मुख्यधारा है, लेकिन इसके साथ ही, एकतरफावाद और संरक्षणवाद के प्रभाव और कुछ प्रमुख देशों द्वारा टैरिफ के दुरुपयोग जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थिति जितनी जटिल होगी, 10+3 सहयोग को उतना ही अधिक हस्तक्षेप को समाप्त करना होगा, साथ मिलकर काम करना होगा, सहयोग की प्रेरक शक्ति को निरंतर बढ़ाना होगा, विकास की लचीलापन को बढ़ाना होगा, क्षेत्रीय एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा और हमारे साझा घर का निर्माण करना होगा।

वांग यी ने चीन की ओर से अगले चरण में सहयोग के लिए चार सुझाव प्रस्तुत किए। यानी कि एकीकृत विकास वाला पूर्वी एशिया बनाएं, शक्ति और लचीलेपन वाला पूर्वी एशिया बनाएँ, नवाचार और जीवंतता वाला पूर्वी एशिया बनाएँ, और मानविकी संपर्क वाला पूर्वी एशिया बनाएँ। उन्होंने यह प्रकाश डाला कि चीन की अर्थव्यवस्था ने लगातार प्रगति की है, सुधार और नवाचार किया है, और मज़बूत लचीलापन और विकास क्षमता प्रदर्शित की है। चीन अपने स्थिर विकास के साथ क्षेत्र के साझे विकास में नई गतिज ऊर्जा का संचार करके नए अवसर प्रदान करना चाहता है, और पूर्वी एशिया के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए तैयार है।

बैठक में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने चीन-जापान-दक्षिण कोरिया विदेश मंत्रियों की बैठक के सफल आयोजन पर बधाई दी और आसियान की केंद्रीय स्थिति के लिए चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एशियाई वित्तीय संकट के मुकाबले में 10+3 तंत्र अस्तित्व में आया और इस सहयोग ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। वर्तमान में दुनिया में एकतरफावाद, टैरिफ और व्यापार बाधाएं बढ़ रहे हैं, और भू-राजनीतिक तनावपूर्ण है, ऐसी स्थिति में, 10+3 सहयोग और भी अधिक मूल्यवान है। इसे क्षेत्रीय समावेशी विकास और सतत शांति को बढ़ावा देने में रणनीतिक अग्रणी भूमिका निभानी जारी रखनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें