Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

10वां चीन-दक्षिण कोरिया सार्वजनिक कूटनीति मंच आयोजित

December 15, 2022

10वां चीन-दक्षिण कोरिया सार्वजनिक कूटनीति मंच आयोजित

10वां चीन-दक्षिण कोरिया सार्वजनिक कूटनीति मंच 13 दिसंबर को ऑनलाइन-ऑफलाइन आयोजित हुआ। चीन और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों, विशेषज्ञों, विद्वानों, उद्योगपतियों और विभिन्न क्षत्रों के प्रतिनिधियों ने इस मंच में भाग लिया। उन्होंने “चीन-दक्षिण कोरिया राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर पीछे मुड़कर देखें : एक नए शुरुआती बिंदु पर खड़े होकर एक नया अध्याय लिखना जारी रखें”के विषय पर चर्चा की।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि चीन-दक्षिण कोरिया राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद 30 वर्षों में दोनों पक्षों के आम प्रयास से आपसी राजनीतिक विश्वास की मजबूती जारी है, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग से फलदायी परिणाम हासिल हुए हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शानदार हैं। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अधिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसीलिये सभी देशों के बीच एकजुटता और सहयोग की आवश्यकता है। पड़ोसी देशों और महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और दक्षिण कोरिया को आम जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्हें और निकट सहयोग के माध्यम से दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाना चाहिए और क्षेत्रीय समृद्धि व विकास में और से ज्यादा योगदान देना चाहिए। इस बार का मंच चीनी विदेश मंत्रालय और दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया, जिसे चीन सार्वजनिक कूटनीति संघ और दक्षिण कोरिया के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान कंसोर्टियम द्वारा संचालित किया गया। 

  (साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें