Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

11वां ग्लोबल वीडियो मीडिया मंच पेइचिंग में आयोजित

October 13, 2023

11वां ग्लोबल वीडियो मीडिया मंच पेइचिंग में आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित 11वां ग्लोबल वीडियो मीडिया मंच 12 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित किया गया, जिसकी थीम “साझा भविष्य के लिए दृष्टिकोण” है। 65 देशों और क्षेत्रों के 108 अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों, मुख्यधारा मीडिया संस्थाओं के प्रमुखों सहित 140 से अधिक मेहमानों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों के संयोजन के माध्यम से मंच और संबंधित गतिविधियों में भाग लिया।

सीएमजी महानिदेशक शन हाओश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप “बेल्ट एंड रोड” पहल का भागीदार, गवाह और कथावाचक है, और “विचारधारा + कला + प्रौद्योगिकी” के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समाचार रिपोर्टों और वैश्विक सहकारी संचार के साथ “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण का समर्थन करता है। सीएमजी विभिन्न देशों की मीडिया के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मीडिया दायित्व को निभाते हुए “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण के लिए योगदान देना चाहता है। 

अफ़्रीकी ब्रॉडकास्टिंग यूनियन के सीईओ ग्रेगोइरे नदजाका ने अफ़्रीकी महाद्वीप में ठोस विकास परिवर्तन लाने और लोगों की आजीविका एवं कल्याण में लगातार सुधार के लिए “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण की अत्यधिक प्रशंसा की। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीएमजी के साथ मिलकर सामग्री सहयोग, संसाधन साझाकरण और कार्मिक आदान-प्रदान को और मजबूत करेंगे, संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण की अफ्रीकी कहानी बताएंगे।

उधर, एसोसिएटेड प्रेस, रॉयटर्स, अरब ब्रॉडकास्टिंग यूनियन, दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स टीवी सहित 49 देशों के 75 अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के प्रमुखों ने वीडियो के माध्यम से इस मंच पर संदेश भेजे। उन्होंने कहा कि वे चाइना मीडिया ग्रुप के साथ बहुआयामी सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं, ताकि लोगों के बीच आपसी समझ और ज्यादा सुन्दर दुनिया के निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके। 

मंच के एक महत्वपूर्ण परिणाम के रूप में सिल्क रोड मीडिया “सामान्य कार्रवाई का संयुक्त घोषणा-पत्र” जारी किया गया। यह पहल सीएमजी और 42 देशों की 81 मीडिया संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई थी, जो मीडिया की जिम्मेदारियों को पूरा करने, सभी पक्षों के बीच सहयोग को मजबूत करने, सहयोग मॉडल का आविष्कार करने, संयुक्त रूप से चुनौतियों का सामना करने, सभ्यताओं के बीच संवाद बढ़ाने और एक साथ उभय जीत वाले भविष्य का निर्माण करने की वकालत करती है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें