Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वदेश लौटे प्रवासी चीनी और उनके रिश्तेदारों के प्रतिनिधियों का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन उद्घाटित

September 1, 2023

स्वदेश लौटे प्रवासी चीनी और उनके रिश्तेदारों के प्रतिनिधियों का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन उद्घाटित

 

स्वदेश लौटे प्रवासी चीनी और उनके रिश्तेदारों के प्रतिनिधियों का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अगस्त को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत पार्टी और देश के नेता इसमें उपस्थित हुए। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति के सदस्य ली शी ने भाषण दिया।

इस मौके पर ली शी ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापक स्वदेश लौटे प्रवासी चीनी व उनके रिश्तेदारों और विदेशों में रहने वाले प्रवासी चीनियों ने देश के आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन, महामारी की रोकथाम, खुलेपन, हांगकांग व मकाओ की स्थिरता और राष्ट्रीय पुनरेकीकरण बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई और सक्रिय योगदान दिया।

उन्होंने आशा जताई कि व्यापक स्वदेश लौटे प्रवासी चीनी व उनके रिश्तेदार और विदेशों में रहने वाले प्रवासी चीनी देश के विकास, पुनरेकीकरण और मानव समुदाय के साझे भविष्य के निर्माण में ज्यादा योगदान करेंगे। बताया जाता है कि पूरे चीन से आए स्वदेश लौटे प्रवासी चीनी और उनके रिश्तेदारों के करीब 1,200 प्रतिनिधियों और 100 से अधिक देशों के करीब 600 प्रवासी चीनियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें