Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Britain में वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में 12 भारतीय गिरफ्तार

April 11, 2024

Britain में वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में 12 भारतीय गिरफ्तार

लंदनः ब्रिटेन के आव्रजन अधिकारियों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर गद्दे तथा केक फैक्ट्री में अवैध रूप से काम करने के संदेह में 12 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें 11 पुरुष और एक महिला हैं। ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, आव्रजन प्रवर्तन अधिकारियों ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में गद्दे के कारोबार से जुड़ी एक इकाई पर छापा मारा। अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि वहां अवैध रूप से काम हो रहा है। बयान के अनुसार अधिकारियों ने अवैध रूप से काम करने के आरोप में सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

गृह कार्यालय के अनुसार चार और भारतीय नागरिकों को पास की एक केक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया, जिन पर वीजा शर्तों के उल्लंघन का आरोप है। इसके अलावा एक भारतीय महिला को भी आव्रजन अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को ब्रिटेन से बाहर करने या भारत निर्वासित किए जाने पर विचार होने तक हिरासत में लिया गया है।

वहीं शेष आठ लोगों को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे नियमित रूप से गृह कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। इस बीच यदि यह आरोप साबित हो जाता है कि संबंधित फैक्टरी में अवैध श्रमिकों को नियुक्त किया गया था और रोजगार-पूर्व जरूरी जांच नहीं कराई गई थी तो दोनों इकाइयों को जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें