Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में मिले 1,200 साल पुराने फार्महाउस

September 22, 2023

इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में मिले 1,200 साल पुराने फार्महाउस

यरुशलम : इजरायल में पुरातत्वविदों ने लगभग 1200 साल पुराने दो प्राचीन फार्महाउसों की खोज की है। इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण (आईएए) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी इजरायल के नेगेव रेगिस्तानी शहर बीयर शेवा में खुदाई के दौरान प्रारंभिक मुस्लिम काल के फार्महाउस खोजे गये।

पुरातत्वविदों ने कहा कि फार्महाउसों का उपयोग दो परिवारों द्वारा किया जाता था। उन्होंने कहा कि फार्म हाउस में मिली कलाकृतियाँ, जिनमें बर्तन, खाना पकाने के स्टोव, एक अंगूठी और एक इत्र की बोतल शामिल है। यह उस समय के जीवन के तरीके को दर्शाती हैं।

शोधकर्ताओं ने दो फार्महाउसों के बीच एक मुख्य प्रांगण का पता लगाया, जिसका उपयोग दोनों परिवार संयुक्त गतिविधियों के लिए करते थे। फार्महाउस के आंगन में कई गड्ढे थे, जिनका उपयोग खाना बनाने और भंडारण के लिए किया जाता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें