Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन संपन्न

March 11, 2026

सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन संपन्न

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन यानी सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन 11 मार्च की सुबह पेइचिंग के जन बृहद भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पूर्णाधिवेशन में सीपीपीसीसी की सभी सहभागी इकाइयों और सदस्यों से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को केंद्र में रखते हुए सीपीसी केंद्रीय समिति के इर्द-गिर्द और अधिक एकजुट होने, एक मन और एक भाव से मिलकर काम करने, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने, चीनी विशेषता वाले समाजवाद के मार्ग पर अडिग रहने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने में नए और बड़े योगदान देने का आह्वान किया गया।

पूर्णाधिवेशन की अध्यक्षता सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग ने की। शी चिनफिंग, ली छ्यांग, चाओ लजी, त्साई छी, तिंग शुएश्यांग, ली शी, हान चेंग और अन्य नेताओं ने भाग लिया। समापन समारोह सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। वांग हनिंग ने घोषणा की कि सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन में 2,125 सदस्य शामिल होने चाहिए, जबकि 2,059 सदस्य उपस्थित थे, जो आवश्यक कोरम को पूरा करता है।

समापन समारोह में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट संबंधी प्रस्ताव, सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन के बाद से प्राप्त प्रस्तावों के निपटान संबंधी रिपोर्ट, सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन के प्रस्तावों की समीक्षा संबंधी रिपोर्ट और सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन के राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया गया।

वांग हनिंग ने कहा कि वर्ष 2026 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है, और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) पूर्ण विश्वास के साथ करोड़ों लोगों को चीनी शैली के आधुनिकीकरण की नई यात्रा पर ले जा रही है। सीपीपीसीसी को अपनी प्रकृति, स्थिति, कर्तव्यों और मिशन के आधार पर, सीपीसी के नेतृत्व को कायम रखना चाहिए, सैद्धांतिक सामर्थ्य को मजबूत करना चाहिए, और एक राजनीतिक संगठन के रूप में अपनी भूमिका, सलाह और सुझाव प्रदान करने की भूमिका, और जनता के दिलों और दिमागों को एकजुट करने की भूमिका को बेहतर ढंग से निभाना चाहिए, ताकि व्यापक रूप से जनता का समर्थन प्राप्त किया जा सके, आम सहमति बनाई जा सके, ज्ञान का संग्रह किया जा सके और 15वीं पंचवर्षीय योजना की सफल शुरुआत के लिए शक्ति जुटाई जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें