Site icon Dainik Savera Times

China में 14वें शीतकालीन खेलों का होगा आयोजन

चीन में 14वें शीतकालीन खेल 17 से 27 फरवरी तक आयोजित होंगे। 18 जनवरी को इसकी उलटी गिनती का 30वां दिन है।

वर्तमान शीतकालीन खेल इतिहास में सबसे बड़े पैमाने, सबसे अधिक इवेंटों और उच्चतम मानक वाले खेल हैं। प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में स्केटिंग, स्कीइंग, कर्लिंग और आइस हॉकी सहित आठ प्रमुख इवेंटों के कुल 176 आइटम शामिल हैं। इनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 3,700 से अधिक है। अब तक 38 इवेंटों की प्रतिस्पर्धा पूरी हो चुकी है।

बर्फ खेल की प्रतिस्पर्धा भीतर मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के हुलुनपेअर स्थित बर्फ खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुई। प्रतियोगिता स्थल के निर्माण को अपग्रेड करने के बाद इसका मापदंड पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक स्थल के बराबर है। ऊर्जा की खपत को 60 से 70 प्रतिशत तक कम किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version