Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

14वां चीन-पूर्वोत्तर एशिया एक्सपो संपन्न

August 27, 2023

14वां चीन-पूर्वोत्तर एशिया एक्सपो संपन्न

 

पांच दिवसीय 14वां चीन-पूर्वोत्तर एशिया एक्सपो 27 अगस्त को पूर्वोत्तर चीन के चिलीन प्रांत की राजधानी छांगछुन में संपन्न हुआ। एक्सपो कार्यकारी समिति से मिली खबर के अनुसार, एक्सपो के दौरान 84 अरब 47 करोड़ 50 लाख युआन के कुल निवेश के साथ कुल 99 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सहयोग परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, और परियोजना निवेश का पैमाना एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

बताया गया है कि एक्सपो में 123 देशों और क्षेत्रों के 20 हज़ार से अधिक व्यापारियों ने ऑफ़लाइन तरीके से भाग लिया। हस्ताक्षरित 99 परियोजनाओं में नई ऊर्जा, नई कृषि, उपकरण निर्माण, चिकित्सा और स्वास्थ्य, आधुनिक सेवा उद्योग आदि औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें 10 करोड़ युआन से अधिक की 59 परियोजनाएं, 50 करोड़ युआन से अधिक की 18 परियोजनाएं, 1 अरब युआन से अधिक की 18 परियोजनाएं और 5 अरब युआन से अधिक की 4 परियोजनाएं हैं।

परियोजनाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया गया है। चिलीन प्रांतीय व्यापार संवर्धन संघ द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक, साल 2005 से अब तक, चीन-पूर्वोत्तर एशिया एक्सपो के 14 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें कुल 7.9 लाख पेशेवर व्यवसायियों ने भाग लिया और 20 खरब 53 अरब 90 करोड़ युआन के कुल निवेश के साथ कुल 3,032 सहयोग परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें