Site icon Dainik Savera Times

15वीं पंचवर्षीय योजना चीन के विज्ञान व प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक नई दिशा की रूपरेखा प्रस्तुत करती है: भारतीय मीडिया

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: इंडिया टुडे वेबसाइट पर हाल ही में प्रकाशित एक लेख में बताया गया है कि चीन द्वारा हाल ही में अपनाई गई 15वीं पंचवर्षीय योजना विकास के अगले चरण की दिशा निर्धारित करती है। विशेष रूप से उल्लेखनीय बात यह है कि यह योजना अब किसी एक क्षेत्र में नेतृत्व हासिल करने के बजाय एक राष्ट्रव्यापी एकीकृत प्रौद्योगिकी प्रणाली के निर्माण का प्रयास करती है।

लेख में उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार, 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन का कुल अनुसंधान एवं विकास व्यय औसतन 7 प्रतिशत से अधिक वार्षिक दर से बढ़ेगा, और एकीकृत सर्किट, औद्योगिक मशीन टूल्स, उच्च स्तरीय उपकरण, बुनियादी सॉफ्टवेयर, उन्नत सामग्री और जैव-विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धियों को गति प्रदान करेगा।

लेख में तर्क दिया गया है कि पहला, उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से कृत्रिम बुद्धिमत्ता को विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, रसद, शिक्षा और सार्वजनिक प्रशासन में एकीकृत करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि खंडित अनुप्रयोग मॉडलों से आगे बढ़ा जा सके। दूसरा, कंप्यूटिंग उपकरणों, डेटा बाजारों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित बुनियादी ढांचे को एक मूलभूत संपत्ति के रूप में देखा जा रहा है।

लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की मांग करता रहता है। इसका अर्थ यह है कि चीन को अलग-अलग क्षेत्रों में छिटपुट प्रगति पर निर्भर रहने के बजाय अपनी संपूर्ण तकनीकी प्रणाली में लचीलापन विकसित करने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version