Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jinping की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान हंगरी चीन के बीच 18 समझौतों पर किए जायेंगे हस्ताक्षर

May 10, 2024

Jinping की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान हंगरी चीन के बीच 18 समझौतों पर किए जायेंगे हस्ताक्षर

बुडापेस्ट: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान हंगरी और चीन ने रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर 18 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जर्टो ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा “आज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने बेहद सफल वार्ता की, जिसके परिणामस्वरूप 18 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।”

मंत्री ने कहा कि बुडापेस्ट-बेलग्रेड रेलवे के अलावा चीनी कंपनियां हंगरी में प्रमुख रेलवे परियोजनाओं को पूरा करेंगी, जिसमें हंगरी की राजधानी के चारों ओर एक रिंग रेल ट्रैक का निर्माण और हवाई अड्डे से शहर के केंद्र तक एक रेलवे का निर्माण शामिल है। श्री सिज्जर्टो ने कहा कि अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं सर्बिया के साथ हंगरी की सीमा से संबंधित हैं, जिसमें रोस्के-होर्गोस सीमा पार का विस्तार और हंगरी के अल्ग्यो और सर्बिया के नोवी सैड के बीच एक तेल पाइपलाइन का निर्माण शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें