Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिणी मेक्सिको में एक बस दुर्घटना में 18 प्रवासियों की मौत, 27 घायल

October 6, 2023

दक्षिणी मेक्सिको में एक बस दुर्घटना में 18 प्रवासियों की मौत, 27 घायल

मेक्सिको सिटी: दक्षिणी मेक्सिको में शुक्रवार तड़के एक बस दुर्घटना में कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो गई। ज्यादातर प्रवासी वेनेजुएला और हैती के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दक्षिणी राज्य ओक्साका में अभियोजकों ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 27 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।ओक्साका राज्य पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में बस राजमार्ग के एक घुमावदार खंड पर अपनी तरफ लुढक़ती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल, दुर्घटना के कारण की जांच होनी बाकी है।

राज्य पुलिस ने कहा कि वाहन में कुल 55 प्रवासी सवार थे, जिनमें ज्यादातर वेनेजुएला के थे। पिछले सप्ताह, ग्वाटेमाला की सीमा के पास पड़ोसी राज्य चियापास में एक राजमार्ग पर एक मालवाहक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 10 क्यूबाई प्रवासियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राष्ट्रीय आव्रजन संस्थान ने कहा कि सभी मृत क्यूबाई प्रवासी महिलाएं थीं और उनमें से एक की उम्र 18 वर्ष से कम थी।संस्थान ने कहा कि वाहन का चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया। उसने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें